फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थलीय निरीक्षण के साथ गांव में निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में किए गए विकास कार्यों के सापेक्ष सोशल आडिट टीम के सदस्यों ने मनरेगा व प्रधानमंत्री आवासों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गांव में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

रविवार को तीतरों के ग्राम भावसा में सोशल आडिट टीम ने किए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम की अगुवाई कर रहे बीआरबी अरविंद कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत दो लोगों को आवास आवंटित किए गए थे। निरीक्षण के दौरान दोनों ही पात्रता की श्रेणी के लाभार्थी पाए गए।
मनरेगा योजना में ग्राम पंचायत के द्वारा कूल की कुदाई व वृक्षारोपण का कार्य किया गया है जिनमें से व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक वृक्षारोपण का कार्य सन्तोषजनक नहीं मिला। इनमें आधे से ज्यादा पेड रखरखाव के अभाव में सूख गए हैं।
विज्ञापन

सोशल आडिट टीम के सदस्यों के द्वारा श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराये जाने के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया तथा गांवों में ही 100 दिन का रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह, भूपसिंह, सूरजा सिंह, रीता देवी, रोजगार सेवक विजय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें