ामपुर मनिहारान के गांव जंधेड़ा में रैली निकालते स्कूली बच्चे।
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। श्री हरि कृष्णा स्कूल जंधेड़ा समसपुर के छात्रों ने नशे के खिलाफ रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान तरश पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक प्रदुमन शर्मा ने कहा कि नशा आदमी की बुद्धि का नाश कर देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा नशे के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। इसे लेकर उनमें नशे के खिलाफ जाग्रति पैदा करना जरूरी है। रैली में स्कूली बच्चों ने दारू पीना बुरी बीमारी, समझो अपनी जिम्मेदारी। नशा भगाओ, गांव बचाओ आदि नारे लगाकर ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक करने का काम किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेश शर्मा, मोहित कृष्ण वर्मा, मेलाराम पंवार, अंकित कुमार, फरहीन, विनिका, रश्मि, प्रियंका, शाजिया, आरती, पूजा, सविता, राखी, शकुंतला देवी आदि रहे।