सरसावा नगर में झंडा चौक पर कोरोनावायरस संक्रमण से बचने का संदेश देती पेंटिंग
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा(सहारनपुर)। कोरोना से परेशान लोगों को जागरूक करने के लिए सरसावा नगर पालिका ने एक अलग पहल की है। पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा ने बताया नगर में स्थित झंडा चौक स्थल को पेंटिंग से सजाया है, वहां कोरोना से बचने के लिए लोगों को घर में रहने को कहा है। पालिकाध्यक्ष ने बताया पेंटिंग के द्वारा जमीन पर लिखा है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। इसके साथ ही कोरोना वायरस के जैसी प्रचलित एक फोटो भी जमीन पर पेंटिंग से बनाई है, उनका मकसद है कि लोगों में कोरोना को लेकर सक्रियता रहे और वे इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक रहें।