बेहट में कोतवाली के बाहर खड़े वाहनों में उठता धुआं।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। शनिवार की दोपहर में करीब दो बजे अचानक कोतवाली के बाहर खड़े विभिन्न मामलों में सीज काफी पुराने हो चुके वाहनों में आग लग गई। बाहर से धुआं उठता देख पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कुछ स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, हालांकि बाद में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, उसने आग को बुझाया। एसएसआई सत्यवीर अत्री ने बताया आग लगने के कारणों का पता नहीं चला।