आवेश और उसकी हत्या का आरोपी दोस्त महबूब।
- फोटो : अमर उजाला
टिडौली गांव के रहने वाले आवेश (17) की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पांच माह बाद आई विसरा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। एकतरफा प्यार में आड़े आ रहे आवेश को रास्ते से हटाने के लिए चार आरोपियों ने पहले उसे धोखे से कोल्डड्रिंक में जहर दिया। इसके बाद यमुना में ले जाकर पानी डुबोकर रखा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अभी फरार है।
इस तरह दिया था हत्याकांड को अंजाम
बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आवेश दूसरे गांव की एक लड़की से बात करता था। जबकि उसका दोस्त भी उक्त लड़की से एकतरफा प्यार करता था लेकिन लड़की उसके दोस्त को भाव नहीं देती थी। इसके चलते आवेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
योजना के तहत टिडौली निवासी आरोपी महबूब, उसके भाई महफूज, घिस्सावाला गांव निवासी बिल्लू और दानिश ने आवेश को 22 अप्रैल को यमुना में नहाने के बहाने से बुलाया। सभी घिस्सावाला में दानिश के घर पर मिले। यमुना में जाने से पहले आरोपियों ने आवेश की कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर धोखे से पिला दिया। इसके बाद उसे ट्रैक्टर पर यमुना नदी में ले गए। वहां पर तीन से चार फीट पानी था। आरोपियों ने उसे पानी में काफी देर तक डूबोकर रखा, जिससे मौत का कारण पानी में डूबना आए और यह हादसा लगे। बाकी तीनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।