फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने सील की 48 अवैध दुकानें

Fri, 04 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सील लगाती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में त्योहारी सीजन के बाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर फिर से सख्ती शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने शहीद गंज में बन रही 48 दुकानें सील कर दी गई।
विज्ञापन


ये दुकानें जहां बिना मानचित्र पास कराए बनाई जा रही थी, वहीं दुकानों का रास्ता भी काफी संकरा है। बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने शहीद गंज में 48 दुकानों को सील किया है।

विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल माथुर ने बताया कि यह दुकानें नवीन मित्तल नाम का बिल्डर  बना रहा है।  इसमें बेसमेंट सहित चार मंजिल हैं।

इन दुकानों पर जाने का रास्ता भी लगभग चार फीट का है। नक्शा पास नहीं कराने पर बिल्डर को करीब एक वर्ष से नोटिस आदि दिए जा रहे थे। बिल्डर की ओर से कोई नक्शा जमा नहीं करने पर इस अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ विकास प्राधिकरण का अभियान जारी रहेगा। शहर में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। सूचना पर तुरंत कार्रवाई होगी। इस दौरान अवर अभियंता सीएम अग्रवाल, मदन सिंह, प्राधिकरण का स्टाफ और पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें