फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने स्टेडियम को सात विकेट से हराया

Sun, 01 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में डीएम पवन कुमार की 62 रन की नाबाद पारी की बदौलत प्रशासन एकादश ने स्टेडियम ट्रेनीज को सात विकेट से हरा दिया। मौका था डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच का। मैन ऑफ द मैच पवन कुमार को  चुना गया। 
विज्ञापन


स्टेडियम ट्रेनीज के कप्तान अब्दुल अहद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन का लक्ष्य प्रशासन एकादश के सामने रखा।

इनमें भीम कंवर ने 40, अनुशील ने 39, भावना तोमर ने 30, शुभम ने 21, अंकित ने 16 रनों का योगदान दिया। प्रशासन की ओर से अखंड प्रताप, मोहित और दीपक ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन


 जवाब में खेलने उतरी प्रशासन एकादश की टीम ने शानदार शुरूआत करते हुए मात्र छह बाल शेष रहते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इनमें डीएम ने नाबाद 62 रन की पारी खेली, जिनमें तीन छक्के और पांच चौके शामिल थे। उनके अलावा आदिल ने 39, दीपक ने 17, फैसल ने 18 और डॉ. नीरज शुक्ला ने  नाबाद दस रन बनाए। 

 स्टेडियम ट्रेनीज की ओर से भीम ने दो तथा शुभम ने एक विकेट लिया। अंपायर फुरकान कुरैशी और आकाश रहे। स्कोरिंग डॉ. तनवीर अहमद ने की। इस दौरान एमएम गोयल, लाल धर्मेंद्र प्रताप, काशीनरेश यादव, डॉ. संदीप, माजिद आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें