फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अप्रैल 2020 की तुलना में इस बार कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते वर्ष एक से 17 अप्रैल तक मिले कोरोना मरीजों की तुलना में अभी तक 40 गुना अधिक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का पहला मरीज चार अप्रैल को मिला था। एक से 17 अप्रैल तक कुल 51 मरीज सामने आए थे। वहीं, इस बार के अप्रैल में कोरोना भयंकर रूप लिए हुए है। एक से 17 अप्रैल तक 1896 मरीज मिल चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।
यह है संक्रमण बढ़ने की वजह
बीते वर्ष कोरोना की दस्तक के साथ ही सरकार ने तीन माह का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया था। जिस वजह से लोग घरों में कैद थे। साथ ही कोरोना को लेकर उनमें भय था। वह बचाव के लिए निर्देशों का पालन कड़ाई से कर रहे थे। रिकवरी रेट अधिक होने की वजह से इस बार लापरवाह बने हुए हैं। साथ ही सैंपलिंग भी बढ़ी है। जिस वजह से संक्रमण अधिक है।
विज्ञापन

बचाव के लिए यह करें
- मास्क से नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढकें।
- हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से धोएं।
- गंदे हाथों को नाक, आंख या मुंह पर न ले जाएं।
- बेवजह घर से बाहर न निकलें।
- भीड़ वाली जगह बाजार, सिनेमा हॉल, शॉपिंग कांपलेक्स, रेलवे और बस स्टेशन आदि पर ना जाएं।
- बाहर से लौटने पर घर में प्रवेश से पहले खुद को अच्छे से साफ कर लें।
- सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें।
- लक्षण नजर आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं।
अप्रैल में तुलनात्मक आंकड़ा
तिथि --------- 2020 --- 2021
एक 00 26
दो 00 20
तीन 00 48
चार 01 31
पांच 00 43
छह 00 126
सात 04 52
आठ 01 128
नौ 05 53
दस 00 76
11 00 148
12 09 133
13 00 157
14 24 115
15 00 158
16 00 272
17 00 310
यह सच है कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। विभाग हर तरह से तैयार है, मगर जनता को भी जिम्मेदारी समझनी होगी। जिंदगी बचानी है तो कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।-डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें