फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाने के नाम पर दो युवकों से साइबर अपराधियों ने ठगी का प्रयास किया। आरोपियों ने सिलिंडर के बदले ऑनलाइन पैसा जमा कराने के लिए कहा। शक होने पर युवकों ने पैसा जमा नहीं कराया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर निवासी मोबाइल फोन कारोबारी नीशू के रिश्तेदार की इन दिनों तबीयत खराब है। उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता थी। उन्हें व्हाटसएप ग्रुप पर एक लिंक मिला, जिसमें ऑक्सीजन सिलिंडर की सेवा दिए जाने बात लिखी हुई। इसके साथ ही एक मोबाइल फोन नंबर भी था। नीशू ने उस नंबर कॉल की तो व्यक्ति ने कहा कि एक घंटे के अंदर सिलिंडर उनके घर पहुंच जाएगा। इसके लिए दस हजार रुपये ऑनलाइन जमा करा दें। नीशू को आरोपी पर शक हुआ, जिस वजह से नीशू ने पैसा ट्रांसफर नहीं किया। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी की कोशिश की गई। इसी तरह चंद्रनगर निवासी हन्नी को भी ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। हन्नी को भी एक वाट्सएप ग्रुप पर विज्ञापन मिला, जिसमें लिखा था कि ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए संपर्क करें। कॉल करने पर हन्नी से भी दस हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराने के लिए कहा गया। गनीमत रही कि शक होने पर हन्नी ने भी पैसे जमा नहीं कराए। मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि इस तरह के लोगों से सतर्क रहें। ऐसे फोन नंबरों की जानकारी पुलिस को दें। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस इन साइबर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें