फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में किया हमला, 18 घायल

विज्ञापन
घायल बुजुर्ग व्यक्ति - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दुगचाड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते किए गए हमले में 18 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एक महिला समेत चार लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दुगचाड़ा निवासी सुखबीर और प्रीतम पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश में आरोप है कि एक पक्ष ने शनिवार को दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में सुखबीर, सलोचना, सीता, लता, रोबिन, पाल्ला, छोटू, अनिल, राजेश, ऋतिक, अमन, शुभम और रजत समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली। परंतु हमलावर पक्ष गांव से फरार हो चुका था। बाद में पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल सुखबीर ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग शुक्रवार देर शाम उसके घर के बाहर खड़े होकर शराब पी रहे थे। जब उसने मना किया तो आरोप है कि उक्त लोगों ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। लेकिन तब गांव के कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि शनिवार की सांय करीब साढ़े तीन बजे दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट में घायल महिला- फोटो : DEVBAND

सीएचसी में भर्ती दुगचाड़ा की घायल महिला- फोटो : DEVBAND

घायल महिला- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें