फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक लाख के इनामी हाजी इकबाल के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
खनन माफिया हाजी इकबाल के मिर्जापुर आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा करती पुलिस
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस ने मुनादी करा कर की कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो समाचार
सहारनपुर/मिर्जापुर/बेहट। कई मामलों में फरार चल रहे एक लाख के इनामी खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के मकान पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुनादी कराकर कुर्की चस्पा किया है।
बता दें कि दो अप्रैल 2022 को तत्कालीन कोतवाली मिर्जापुर इंस्पेक्टर अजय श्रोतीया द्वारा लोगों को डरा धमकाकर संपत्ति इकट्ठा करने, अवैध धन वसूली सहित अन्य कई मुकदमों को आधार बनाकर धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा हाजी इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें वह फरार चल रहा है। इसकी विवेचना बेहट कोतवाली प्रभारी बृजेश पांडे द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ रुचि गुप्ता, कोतवाली मिर्जापुर प्रभारी नरेश कुमार, कोतवाली प्रभारी बृजेश पांडे, बादशाही बाग चौकी इंचार्ज असगर अली ने फोर्स के साथ हाजी इकबाल के मिर्जापुर आवास पर पहुंचकर ढोल बजाकर मुनादी कराते हुए कुर्की नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने कहा कि यदि हाजी इकबाल एक माह के भीतर न्यायालय में पेश नहीं हुआ तो एक माह के बाद अदालत के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व भी पुलिस कई नोटिस हाजी इकबाल की कोठी पर चस्पा कर चुकी है।
विज्ञापन

हाजी इकबाल पर दर्ज हैं 35 से अधिक मामले
खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के खिलाफ दुष्कर्म, अवैध खनन, जानलेवा हमला, जमीन कब्जाने सहित कई आरोपों में 35 से भी अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित चल रहा है। उसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस इन मामलों में शामिल हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और चार बेटों जावेद, वाजिद, अलीशान व अफजाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महमूद अली चित्रकूट जेल में है। जबकि चारों बेटे सहारनपुर जिला कारागार में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें