फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्श्वनाथ प्लाजा सहित 25 से अधिक भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने कर बकाएदारों के विरुद्ध अभियान तेज किया है। कई साल से गृहकर नहीं चुकाने वाले 25 से अधिक भवनों पर शनिवार को कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए। इसके बाद से भवन स्वामियों में हड़कंप है। इसके अतिरिक्त कई भवनों को सील किया है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न भवन स्वामियों की ओर कई वर्ष से टैक्स नहीं जमा कराया गया है। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी भवन स्वामियों ने कर नहीं जमा किया। ऐसे भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। जिसके बाद शनिवार को 25 से अधिक बड़े बकायेदारों के भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं। इनके अतिरिक्त कई भवनों को सील किया है। उन्होंने कुर्की, सील या अन्य कार्रवाई से बचने के लिए बकाएदारों से बकाया जमा कराने की अपील की है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ने बताया कि पार्श्वनाथ प्लजा में कई दुकानें व मिशन कंपाउंड समेत शहर के 25 से अधिक भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए हैं। कुछ दुकानें भी सील की गई हैं। दुकान सील और नोटिस चस्पा होने के बाद कई भवन स्वामियों द्वारा निगम में बकाया जमा कराया गया है। नोटिस चस्पा करने के दौरान कर अधीक्षक विनय शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, शिवकुमार, प्रवीण, नवाबुद्दीन, सागर डंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें