सहारनपुर के जिला मिनी ओलंपिक के तहत रविवार को डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स मुकाबले कराए गए। इनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पदक पाने के लिए खिलाड़ियों ने जोर-आजमाइश की।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ यशपाल सिंह, ईश्वरपाल सिंह और गुलाब सिंह राणा के द्वारा किया गया। गोला फेंक में दीपक ने पहला, शिवम ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया।
बालिकाओं में प्रमिला पहले, खुशी दूसरे और आयुषी तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में राशिद, राज सिंह और अशोक कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
बालिकाओं में पिंकी ने पहला, नगमा ने दूसरा और सोनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में किशन पहले, शिवम दूसरे और रंजीत तीसरे स्थान पर रहे।
बालिकाओं में काजल ने पहला, प्रीति ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, अजय सेठी, यशपाल सिंह, अशोक गुप्ता द्वारा किया गया।
इस दौरान रुबिका नेगी, राजेंद्र, रामशरण, दीपचंद, प्रिया, नरेश आदि थे। मिनी ओलंपिक के तहत ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल में एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई। उद्घाटन संजय सिंह द्वारा किया गया।
खिलाड़ियों ने अचूक निशाने लगाए। इस दौरान याकूब, डॉ. वीना गुलिया, अनन्या चावला आदि थे। बास्केटबॉल में सोफिया की टीम जीती ः जिला मिनी ओलंपिक के तहत ही सेंट मैरी एकेडमी में बास्केटबॉल के मुकाबले कराए गए।
फाइनल में सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने डीपीएस को हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस दौरान संदीप गुप्ता, परमिंदर, नूतन वालिया, सुशांत, निशांत, शरद, अनमोल, अनुभव आदि थे।
मिनी ओलंपिक के तहत शनिवार की रात सहारनपुर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस संघ के द्वारा जनमंच प्रेक्षागृह में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जनपद के अनेक बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। 55 किलोग्राम में फैसल, 600 किलोग्राम में अब्दुल, 65 किलोग्राम में इमरान, 70
किलोग्राम में राव बिलाल, 75 किलोग्राम में लखचिंदर पहले स्थान पर रहे। दानिश को मिस्टर सहारनपुर चुना गया। इस दौरान मुख्य रूप से केके डंग, अभिनव डंग आदि मौजूद रहे।