फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा के बाद मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। थाना क्षेत्र के गांव टांडा मान सिंह में शोभायात्रा संपन्न होने के बाद डीजे पर गाना बजाने को लेकर आपस में मारपीट हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिये फतेहपुर अस्पताल भिजवाया। घटना शनिवार देर शाम की है। गांव टांडा मानसिंह में रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा संपन्न होने के बाद डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों में मारपीट शुरू हो गई। थाना पुलिस के मुताबिक विपिन व प्रदीप के चोट लगने से घायल हुए हैं। बाद में दोनों घायलों को उपचार के लिये फतेहपुर अस्पताल भिजवा दिया। थानाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दो युवकों को चोट आई है। गांव में पूरी तरह शांति है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें