फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कलक्ट्रेट के बाहर आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट के बाहर एक घंटा प्रदर्शन किया। इसकी वजह से तीनों सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। यहां से वह नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए निकले, जहां उन्हें जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपना था। कलक्ट्रेट का गेट बंद कर दिए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पूरे कलक्ट्रेट तिराहे पर फैल गए, जिसकी वजह से जाम की समस्या बन गई। कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन लेने के लिए बुलाने पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह उनके बीच पहुंचे और ज्ञापन लिया।
जिला अध्यक्ष सचिन खुराना ने कहा कि गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी, अयोध्या में राम लखन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में हमला हुआ। संगठन घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल सुरक्षा का आकलन कराया जाए और सांसद की सुरक्षा बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कमल सिंह वालिया, शुभम सिंह, नितिन बंसल, अफजाल खान, दिनेश सैनी, अनुज, हरपाल सिंह, शहनवाज, राजन गौतम, सचिन देव, अंकुश, अमित, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन



ये मांगें भी उठाईं

-लखनऊ के ईको गार्डन में मांगों को लेकर धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो।
- 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन कराया जाए।
- सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद, मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य इस्लामिक धर्मस्थलों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें