बेहट। रविवार को जनता इंटर कॉलेज बेहट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई, जिसमें बेहट नगर इकाई की कार्यकारिणी गठित की गई।
सर्वसम्मति से अश्वनी सैनी को नगर अध्यक्ष बनाया, जबकि मंजू देवी व संदीप चौधरी उपाध्यक्ष, अमित नगर मंत्री, गुलशन नगर सहमंत्री, शुभम नगर सोशल मीडिया संयोजक मनोनीत किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला संयोजक सूरज राणा ने कहा, कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें। इस मौके पर जिला प्रमुख चौधरी विनीत कुमार, विस्तारक सागर शर्मा, अर्पण, अनुराग, शिवांग, प्रियांशु, सागर आदि रहे।