सहारनपुर में आशाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्याएं बताते हुए उनके समाधान की मांग की। बुधवार को आशाएं बड़ी संख्या में जिलाधिकारी शफक्कत कमाल से मिली।
उनको दिए ज्ञापन में कहा कि आशाएं, आशा संगिनी कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रही है लेकिन सरकार और विभाग की उदासीनता के चलते उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर समाधान नहीं किया जा रहा है।
आशाएं अपने घर, परिवार को छोड़कर विभाग और समाज की सेवा करती है लेकिन उन्हें मानदेय के नाम पर बहुत कम धनराशि मिलती है। इस धनराशि के नाम पर उनका मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य सम्बंधी सेवाएं ही लेने समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
जिलाधिकारी से मिलने वालों में नीलम, विमलेश, मुकेश, संगीता, रेखा, आदेश, कुलविंद्र, सुदेश, कविता, मंजू, मंजूलता, गीता, प्रियंका, सुमन, कविता, रामवती, सरोज, प्रतिभा, सरोज, ओमवती, ममता, बबली, शर्मिला, कृष्णा, रुबी, पूनम आदि मौजूद रहे।