फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने रखी अपनी समस्याएं

Thu, 15 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करती आशाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में आशाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्याएं बताते हुए उनके समाधान की मांग की। बुधवार को आशाएं बड़ी संख्या में जिलाधिकारी शफक्कत कमाल से मिली।
विज्ञापन


उनको दिए ज्ञापन में कहा कि आशाएं, आशा संगिनी कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रही है लेकिन सरकार और विभाग की उदासीनता के चलते उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर समाधान नहीं किया जा रहा है।

आशाएं अपने घर, परिवार को छोड़कर विभाग और समाज की सेवा करती है लेकिन उन्हें मानदेय के नाम पर बहुत कम धनराशि मिलती है। इस धनराशि के नाम पर उनका मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य सम्बंधी सेवाएं ही लेने समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी से मिलने वालों में नीलम, विमलेश, मुकेश, संगीता, रेखा, आदेश, कुलविंद्र, सुदेश, कविता, मंजू, मंजूलता, गीता, प्रियंका, सुमन, कविता, रामवती, सरोज, प्रतिभा, सरोज, ओमवती, ममता, बबली, शर्मिला, कृष्णा, रुबी, पूनम आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें