फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अरविंद कुमार चौहान बने सहारनपुर के जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी शामली के पद पर तैनात अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी सहारनपुर के पद पर तैनात मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 24 जून 2024 को सहारनपुर जिलाधिकारी का पद संभाला था। वह करीब एक साल नौ महीने और 26 दिन पद पर रहे। जिले के नए जिलाधिकारी अनिल कुमार चौहान देवरिया के रहने वाले हैं। वह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है। उन्होंने विज्ञान से स्नातक किया है। अरविंद कुमार चौहान आजमगढ़ में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के पद को संभाल चुके हैं। इसके बाद वह मिर्जापुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर रहे। वह बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने शामली के जिलाधिकारी का पदभार 15 सितंबर 2024 को संभाला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें