माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के जिलाध्यक्ष बने अरुण
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डाक्टर अरुण मलिक को जिलाध्यक्ष चुना गया।
रविवार को बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज प्रांगण में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उसमें जिलाध्यक्ष डाक्टर अरुण मलिक, जिला मंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष नूतन प्रकाश, उपाध्यक्ष राममित्र मिश्रा, संयुक्त मंत्री अखिलेश श्रीवास्तव, जिला संयोजक अशोक कुमार और सुरेंद्र सिंह, विनय कुमार चौहान, अंजू रानी, सुदेश कुमार तथा शेर सिंह को सदस्य चुना गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष पवन राणा को सर्वसम्मति से मंडलीय संयोजक का दायित्व सौंपा गया। बैठक में मौजूद प्रांतीय मंत्री राजेंद्र सिंह, मंडलीय मंत्री भारत भूषण त्यागी, संरक्षक नरेश चंद चमोली, सत्यपाल सिंह सैनी, अनूप सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।