फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: व्यवस्था चाक-चौबंद, स्वतंत्रता दिवस पर रहेगी सख्त सुरक्षा

Sat, 15 Aug 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसके लिए तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में होटल, लॉज, धर्मशाला और धार्मिक स्थलों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों पर ठहरे लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस ने होटल और धर्मशाला संचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व के ठहरने की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी गई है। एसएसपी ने आमजन से अपील की कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल, धर्मशाला या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु नजर आए तो सूचना बिना देरी किए किसी भी माध्यम से पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सतर्कता और सहयोग से स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जा सकता है।




रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। जीआरपी, आरपीएफ के अलावा कोतवाली सदर बाजार पुलिस की भी हर गतिविधियों पर पैनी नजर है। शुक्रवार को भी यात्रियों के सामान की तलाश ली गई। ट्रेनों को चेक किया गया। इसके अलावा क्यूआरटी को भी सक्रिय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें