जन प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला बाढ प्रबन्धन समिति की बैठक तहसील सदर के सभ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने जिला बाढ़ प्रबंधन समिति की बैठक में कहा कि समय रहते बाढ़ से बचाव के सभी इंतजाम कर लिए जाएं।
सोमवार को तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी दी और बाढ़ से बचाव के इंतजाम समय रहते करने की अपेक्षा जिला प्रशासन से की। एसडीएम नकुड़ ने बताया कि उनके क्षेत्र में 44 गांव, एसडीएम सदर ने बताया उनके इलाके में 55 गांव और एसडीएम बेहट ने बताया कि उनके क्षेत्र में 84 गांव बाढ़ प्रभावित होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ आने से पूर्व ही समय रहते बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से बचाव किए जाने वाले कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं। डीएम ने कहा कि जो कार्य जिला प्रशासन के स्तर से हो सकता है, उसे तत्काल कर लिया जाए, जो कार्य शासन स्तर से होना है, उसके लिए जिला प्रशासन को अवगत कराए। ताकि समय समय रहते शासन को पत्र प्रेषित किया जा सके। इस दौरान सांसद हाजी फजलुर्रहमान, महापौर संजीव वालिया, विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम, विधायक नरेश सैनी, नगर विधायक नगर संजय गर्ग, विधायक मसूद अख्तर, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, एसडीएम बेहट दीप्ति देव, एसडीएम नकुड़ पीएस राणा मौजूद रहे।