फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम महेंद्र सिंह निलंबित

Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने पर मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। वर्ष 2019 के मुकाबले 2022 में ऑन रोड बसों की संख्या, डीजल औसत में गिरावट आ रही थी। निलंबन अवधि तक एआरएम को परिवहन निगम मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो में साल 2019 से रोडवेज बसों की संख्या, बस उपयोगिता, अर्जित किलोमीटर, डीजल औसत में गिरावट आ रही थी। जिससे निगम को नुकसान झेलना पड़ रहा था। एआरएम महेंद्र सिंह को 12 जनवरी को कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने नोटिस का न तो जवाब दिया और न ही मुख्यालयों के निर्देशों का पालन किया। ऐसे में परिवहन निगम मुख्यालय ने एआरएम महेंद्र सिंह पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया।
सहारनपुर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम पर मुख्यालय से निलंबन की कार्रवाई हुई है। उन्हें मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक परिवहन निगम मुख्यालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

दो डिपो पर नहीं एआरएम
परिवहन निगम परिक्षेत्र सहारनपुर में छह डिपो हैं, जिनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह है। छुटमलपुर डिपो के एआरएम रहे विनोद मौर्य का पिछले साल प्रमोशन होने के बाद चित्रकूट का सेवा प्रबंधक बना दिया था। अब मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम निलंबित हो गए हैं। इस तरह से दोनों डिपो पर एआरएम नहीं हैं। दूसरे डिपो के एआरएम को चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें