एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को नियुक्त पत्र सौंपते मेयर संजीव वालिया विधायक कुंवर
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 436 प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापक को नियुक्ति-पत्र दिए। ऑनलाइन कार्यक्रम के बाद विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह ने जनपद निवासी सोनम को प्रवक्ता (अर्थशास्त्र) का नियुक्ति पत्र दिया।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियुक्त शिक्षकों को पहली बार अपने मनपसंद स्कूल का ऑनलाइन विकल्प दिया गया था। मेरिट एवं विकल्प के आधार पर उन्हें विद्यालय आवंटित किए गए हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों को वरीयता मिली है। इसके बाद उन महिला अभ्यर्थियों को वरीयता मिली है जिनका बच्चा 40 प्रतिशत दिव्यांग है। जिन अभ्यर्थियों के पति या पत्नी सेना में हैं, उन्हें भी दूसरे नंबर पर वरीयता मिली है। प्रदेश सरकार ने पहली बार चयनित शिक्षकों को उनकी मनचाही तैनाती देने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ नवनियुक्त शिक्षकों से वर्चुअल संवाद भी किया। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।