फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मृत दर्शा काटा अंत्योदय राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, नानौता। एक महिला ने ग्राम प्रधान पर उसको मृत दर्शाकर अंत्योदय राशन कार्ड काटकर अपने पारिवारिक सदस्य के नाम करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुंआखेड़ा निवासी महिला संतोष पत्नी दलसिंह ने बताया कि वह अंत्योदय राशन कार्ड धारक की पात्र श्रेणी में आती है। वह पिछले काफी समय से अंत्योदय कार्ड संख्या 213220316213 से सरकारी अनाज ले रही थी। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने उसको मृतक दर्शाकर उसका अंत्योदय का राशनकार्ड अपने ही परिवार की एक महिला के नाम कर दिया है। अंत्योदय राशन कार्ड कटने के कारण सरकारी खाद्यान्न भी नहीं मिला पा रहा है, जिससे उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने एसडीएम रामपुर मनिहारान व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र देते हुए जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
वही इस सम्बंध में ग्राम प्रधान पति चन्द्रशेखर ने बताया कि गांव में एक ही नाम की दो महिलाएं है, जिसमें से एक महिला की मृत्यु हो गई हैं, उसका राशन कार्ड काटा गया है जिसमें गलती से जीवित महिला के राशनकार्ड का नंबर डल गया है। मामला उनकी जानकारी में है। जल्द ही महिला को कार्ड बनवा कर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें