एंटी लार्वा का छिड़काव कराया
सहारनपुर। जनपद में डेंगू का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन की देखरेख में वार्ड आठ के चकदेवली, हसनपुर, हकीमपुरा, बिशनपुरा सहित अनेक गांवों में जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व इंस्पेक्टर सोमकुमार व सफाई नायक अमन कुमार भी मौजूद रहे। संवाद