फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे में पड़ी मिलीं उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
कूड़े में पढ़ी 6 की उत्तर पुस्तिका - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एचएवी इंटर कॉलेज की कक्षा छह की उत्तर पुस्तिकाएं कचरे में पड़ी होने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा कॉलेज को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद प्रधानाचार्य की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं की चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। प्रधानाचार्य का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाएं अभी तक नहीं मिली हैं। इसीलिए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सोशल मीडिया पर दो फोटो वायरल हो रहे हैं। जिनमें एचएवी इंटर कॉलेज की कक्षा छह की उत्तर पुस्तिकाएं कचरे में पड़ी दिख रही हैं। उत्तर पुस्तिकाएं जंची हुई हैं। खास बात यह है कि उत्तर पुस्तिकाएं इसी वर्ष की हैं। ये कॉलेज से बाहर कैसे आईं और कचरे में क्यों डाली गई। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कॉलेज को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नोटिस जारी होने से पहले कॉलेज को घटना की जानकारी नहीं थी। नोटिस के बाद कॉलेज ने उत्तर पुस्तिकाओं का रिकॉर्ड खंगाला तो 15 उत्तर पुस्तिकाएं गायब मिलीं। इसके बाद कॉलेज की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नहीं मिलीं उत्तर पुस्तिकाएं : प्रधानाचार्य
एचएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शशिकांत का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाएं कचरे में पड़ी होने जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा होता तो वे कॉपियां मंगवा लेते। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने उत्तर पुस्तिकाएं दिखवाई तो 15 उत्तर गायब थीं। मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उनको शक है कि कॉलेज के ही किसी कर्मचारी ने यह हरकत की है। उनका कहना है कि जो भी कर्मचारी इसमें शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
एचएवी इंटर कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने की सूचना मिलने के बाद कॉलेज को नोटिस भेजा है। साथ ही एफआईआर कराने तथा संबंधित विषयों की परीक्षा दोबारा कराने के निर्देश दिए हैं। उत्तर पुस्तिका गायब करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।-रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें