फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निगम में एक और फर्जीवाड़ा, फर्म ने लगाया फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र

Wed, 01 May 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के जलकल अनुभाग की पेयजल पाइप लाइनों की लीकेज की टेंडर प्रक्रिया में एक ओर फर्म के तीन फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र मिले हैं। जिस पर फर्म मे.उमंग एंटरप्राइजेज को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इससे पहले भी एक फर्म इसी प्रकार के फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर ब्लैक लिस्ट की जा चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, महानगर के सभी 70 वार्डों में पेयजल पाइप लाइनों में होने वाली लीकेज मरम्मत के लिए 29 जनवरी 2024 को ई-निविदा आमंत्रित की गई थी। इन कार्यों में मे. उमंग एंटरप्राइजेज द्वारा भी अपनी निविदा डाली गई। उक्त कार्य में फर्म द्वारा अपनी टेक्निकल बिड के साथ नगर पालिका परिषद देवबंद, नगर पालिका परिषद नकुड़ और नगर पालिका परिषद गंगोह द्वारा जारी अनुभव प्रमाणपत्र संलग्न किए गए थे। जलकल अनुभाग द्वारा तीनों अनुभव प्रमाण पत्रों का सत्यापन संबंधित नगर पालिकाओं से कराया गया। देवबंद और नकुड़ नगर पालिकाओं के अधिशासी अभियंताओं ने अनुभव प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि उनके द्वारा इस तरह का कोई अनुभव प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है। ऐसे में नगरायुक्त संजय चौहान के आदेश पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। जलकल अनुभाग के महाप्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि मे. उमंग एंटरप्राइजेज द्वारा लगाए गए अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, जिसके चलते उसे ब्लैक लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें