फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: होली पर एक और स्पेशल ट्रेन की घोषणा

Thu, 23 Feb 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन के चलने की घोषणा की है। यह ट्रेन सूबेदारगंज से उधमपुर के बीच चलेगी, जो सहारनपुर से होकर गुजरेगी। इसके चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक विरेंद्र कादियान ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ चल रही है। रेलवे स्पेशन ट्रेन नंबर 04141-42 सूबेदारगंज-उधमपुर-सूबेदारगंज तीन मार्च से 30 मार्च तक चलाएगा। सूबेेदारगंज से सोमवार व शुक्रवार और उधमपुर से मंगलवार व शनिवार को चलाने का निर्णय लिया है। सूबेदारगंज से चलने के बाद ट्रेन सहारनपुर में रात 2:40 बजे आएगी। उधमपुर से चलकर रात 1:25 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें