फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने पर चुनाव बहिष्कार का एलान

Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : ANI
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के गांव जडोदापांडा समेत दर्जनभर से अधिक गांवों के पीड़ित त्यागी समाज के लोगों ने कहा कि कोई भी राजनैतिक दल चुनाव में उनका सौदा न करे। सिंचाई का पानी नहीं मिला तो चुनाव बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन


जडोदापांडा निवासी अरविंद त्यागी, सतीश भगत, शिवकुमार राणा, नरेश त्यागी आदि ने कहा कि रजवाहा नल्हेड़ा माइनर टेल में यमुना का पानी न होने की वजह से पानी नहीं आता है। जबकि प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रजवाहे की सफाई के नाम पर धन बर्बाद किया जाता है।

उन्होंने कहा कि दर्जनभर गांवों के लोग 18 वर्षों से रजवाहे के ऊपर से गुजर रही लिंक नहर से 35 क्यूसेक पानी देने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


त्यागी समाज के लोगों ने कहा कि आज तक कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने गांव में नहीं पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पानी नहीं तो वोट नहीं। प्रिंस त्यागी, साधूराम आर्य, राजकुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें