फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नेपाल में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक समारोह में अंजली आर्य सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। नेपाल के लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिक्षक संगोष्ठी और अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में सहारनपुर के छुटमलपुर स्थित प्राथमिक स्कूल नंबर दो की शिक्षिका अंजली आर्य को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया की तरफ से छह और सात जनवरी को उक्त सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रमुख अमित चंद्र ने उनके कार्यों को सराहा। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को जानना और गौतम बुद्ध की शिक्षाएं विश्व में किस प्रकार शांति का संदेश देती हैं, इस पर चर्चा करना था। लुंबिनी विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्षों और लुंबिनी विकास कोष अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी भंते द्वारा गौतम बुद्ध जी की शिक्षाओं के विषय में बताया गया। अतिथियों के रूप में लुंबिनी प्रदेश प्रमुख अमिक शेर चंद, लुंबिनी प्रदेश विधायक चंद्रकेश गुप्ता, लुंबिनी प्रदेश शिक्षा मंत्री वसीहुद्दीन खान, लुंबिनी नगर पालिका उपाध्यक्ष कल्पना, लुंबिनी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर हृदय रत्न बाजराचार्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें