फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने दिया बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
पठेड बिजलीघर पर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव सोंधेबांस में पिछले 15 दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इसके विरोध में गुस्साएं ग्रामीणों ने पठेड़ बिजलीघर पर धरना देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

नकुड़ विधानसभा के गांव सोंधेबांस में पिछले 15 दिन से अंधेरा पसरा है। अधिक लोड होने के कारण गांव में लगाया गया ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक जाता है। ट्रांसफार्मर के लगातार खराब होने से नाराज ग्रामीण मंगलवार को बिजलीघर पठेड़ पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने पठेड़ बिजलीघर के जेई मनोज गिरि को भी अपने बीच बैठा लिया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही है और गांव में अंधेरा छाया है। बिजली विभाग मूकदर्शक बना है। मौके पर मौजूद जेई ने उच्चाधिकारियों से बात की और जल्द ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। धरने पर बैठने वालों में सुशील कुमार गुर्जर, विजय कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार आदि रहे।
उधर, एसडीओ चिलकाना लक्ष्मीकांत बिंद ने बताया कि गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिस पर 77 कनेक्शन चल रहे हैं। अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर जल्दी-जल्दी फुंक जाता है। गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 27 अगस्त को मेरठ कार्यालय को लिखा गया है। स्वीकृति मिलते ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें