फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में गोचर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर गोचर महाविद्यालय के बाहर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी के कुलपति को संबोधित अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष पराग पंवार के नेतृत्व में छात्र नारेबाजी करते हुए गोचर महाविद्यालय के गेट पर पहुंचे। जहां वे गेट के बाहर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की बहाली की जाए। इसके अभाव में छात्र-छात्राओं के लोकतांत्रिक हकों का हनन हो रहा है।
इस दौरान पराग पंवार ने कहा कि छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति, लाइब्रेरी कार्ड, फीस आदि की समस्याओं के निराकरण के लिए छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाला होना चाहिए। इससे उनकी समस्याओं का समाधान अति शीघ्र हो सके। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं कराने से छात्र-छात्राओं में रोष है। जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया घोषित की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी बीच धरना स्थल पर पहुंचे प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह को अपनी मांग से संबधित ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया गया। धरना देने वालों में आकाश, निशांत पंवार, आदित्य पंवार, विशाल, प्रभात, रजत पंवार, देवा, अंकित, सचिन कुमार आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें