फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल बंद होने से क्षुब्ध किसानों का गेहूं क्रय केंद्र पर धरना शुरू

विज्ञापन
अंबेहटा चांद गेहूं क्रय केंद्र पर धरना देते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तौल बंद होने से क्षुब्ध किसानों का गेहूं क्रय केंद्र पर धरना शुरू
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। अंबेहटा चांद में गेहूं खरीद बंद होने से नाराज भाकियू से जुड़े किसानों ने किसान सहकारी समिति मिर्जापुर पर धरना शुरू कर दिया। यूनियन के मंडल महासचिव चौ. जगपाल सिंह ने कहा कि सरकार को हर सूरत में किसानों का गेहूं खरीदना ही पड़ेगा। उधर, मियानगी में तौल न होने पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर धूप में बैठाया।
सोमवार को अंबेहटा चांद में गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद बंद होने से नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर तौल सुचारू करने की मांग को लेकर धरना दिया। धरने को समर्थन देने पहुंचे भाकियू के मंडल महासचिव चौ जगपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को परेशान कर रही है। सरकार ने किसान को गुमराह करने के लिए 22 जून तक गेहूं खरीद का समय तो बढ़ाया था लेकिन किसी भी किसान का एक दाना भी तौल नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा किसान का एक एक दाना खरीद होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान भाकियू युवा इकाई के जिला उपाध्यक्ष पुनीत चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शेर पाल राणा, सुशील चौधरी, अशोक चौहान, सुंदर राणा, सुरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। किसानों ने कहा जब तक तौल शुरू नहीं होगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, मियानगी क्रय केंद्र पर छठे दिन भी गेहूं की खरीद न होने पर गुस्साएं भाकियू कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्र प्रभारी सहित समिति कर्मचारियों को बंधक बनाकर धूप में बैठाया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा तौल शुरू की गई तो किसानों ने आंदोलन खत्म कर दिया, लेकिन मात्र पचास किलो की तौल के बाद सरवर डाउन हो गया। इसके बाद फिर से तौल बंद हो गई। तहसीलदार नितिन राजपूत ने बताया कि जिनका भी गेहूं समिति पर पहुंच गया है, वह हर हाल में तौला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें