फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... और दुल्हे सहित बिगड़ गई 40 की हालत

Fri, 09 Mar 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बाराती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट के नंदपुर जोडियो गांव में बुधवार शाम एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद दूल्हे सहित 40 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में इन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मेहमानों के बीमार पड़ने से आयोजकों के हाथपांव फूल गए।

मिर्जापुर क्षेत्र के नंदपुर जोडियो गांव में पूर्व प्रधान हरिओम के पुत्र की शादी थी। काफी संख्या में मेहमान और स्थानीय ग्रामीण शादी समारोह में शामिल हुए। मंढ़ा रस्म के बाद ग्रामीणों एवं मेहमानों ने खाना खाया तो कुछ देर ही उनकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


दूल्हे की तबियत भी खराब हो गई। इन लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। आनन-फानन में सभी को रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट एवं साढ़ौली कदीम, जिला अस्पताल तथा यमुनानगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।

भोजन खाने के बाद बीमार पड़े लोगों में सेठपाल, शीतल, शिमला, रविश, इसम, संगम, आशु, वंदन, गौरव, रामदिया, प्रदीप, रमेश, अरविंद, आर्यन, अरुण, लविश, मोनू, सुमित, सोनू, खड़क सिंह, आनंद, देवीचंद, जयकुमार, बंटी, गोर्धन, नीशू, गुरबचन, श्रवण, विरेंद्र, संदीप, बंटी, सेठपाल, मुल्कीराज, प्रियांशु, अजय, विक्की, परी, संदीप, जयकुमार, राकेश, लोकेश, अंकुश, मौसम, सागर, विशाल सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी साढ़ौली कदीम डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद ही सभी की हालत बिगड़ी है। किसी कारण से विषाक्त हुए भोजन के कारण यह हालत हुई है। बेहट एवं साढ़ौली कदीम अस्पतालों में भर्ती लोगों का उपचार किया जा रहा है जो लोग अस्पताल तक नहीं पहुंचे और गांव में ही है। उनके लिए चिकित्सकों की टीम भेजा जा रही है ताकि उन्हें सभी सही उपचार मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें