फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों की जांच में खुल सकते हैं कई अहम राज

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों की जांच में खुल सकते हैं कई अहम राज
विज्ञापन

सहारनपुर। अनामिका शुक्ला का मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों और नियुक्तियों की जांच करने के आदेश दिए हैं। यदि ऐसा हुआ तो सहारनपुर के विद्यालयों में और भी कई गंभीर खामियां सामने आ सकती हैं।
बीते वर्ष एक कस्तूरबा से गांधी विद्यालय की एक शिक्षिका ने राज्य परियोजना निदेशक को तीन पेज का जो शिकायती पत्र भेजा था, उसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की अनेक खामियों को बिंदुवार भेजा था। राज्य परियोजना निदेशक को जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में क्या रहा यह तो अधिकारी ही जानें, मगर जिम्मेदार अधिकारी का कहना है कि जांच में सब कुछ ठीक पाया गया था। हालांकि एक अन्य जांच अभी तक पेंडिंग चल रही है। मगर जिस प्रकार अब शासन मामले को लेकर गंभीर है। निश्चित रूप से कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नियुक्ति से लेकर अन्य कार्यों में बरती गई लापरवाही और विभिन्न प्रकार की खामियां सामने आने की आशंका है। यही वजह है कि अब संबंधित अधिकारी घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

---------
स्पष्टीकरण देने का आज अंतिम दिन
अनामिका शुक्ला मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) आदित्य नारायण शर्मा और संबंधित वार्डन से दस जून तक स्पष्टीकरण देने को कहा था। नौ जून की शाम सात बजे तक दोनों के द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। ऐसे में बुधवार को दोनों के द्वारा स्पष्टीकरण दिए जाने की उम्मीद है। स्पष्टीकरण अनामिका की नियुक्ति की काफी कुछ तस्वीर को साफ करेगा।
विज्ञापन

---------
शासन ने सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात शिक्षकों और अन्य स्टाफ के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं। जांच जल्द होगी। रही बात स्पष्टीकरण की तो अभी स्पष्टीकरण नहीं मिला है।
रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें