सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पांवधोई में पलट गई। जिसमें फल की पेटियां रखी हुईं थीं। चालक को स्थानीय लोगों को बचाया। साथ ही उसकी पेटियों को निकाला। टूटी सड़क होने से लोगों में रोष है।
दरअसल, ई-रिक्शा चालक रविवार सुबह मंडी से फलों की पेटियां लेकर आ रहा था। अग्रवाल धर्मशाला के पास पहुंचा तो उसकी ई-रिक्शा सड़क में गड्डे होने के चलते अनियंत्रित हो गई। इसके बाद ई-रिक्शा पांवधोई नदी में गिर गई। यह देखकर आसपास के दुकानदार मौके पर दौड़े और चालक को बामुश्किल बाहर खींच लिया। ई-रिक्शा में भरी फल की पेटियां पांवधोई में गिर गईं। लोगों की मदद से उन्हें निकाला।
ई-रिक्शा पलटने से काफी फल खराब भी हो गए। टूटी सड़क होने से आए दिन हादसों को लेकर लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कपड़े से भरी ई-रिक्शा पलट गई थी। लेकिन, संबंधित विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने सड़क बनवाने की मांग की है।