फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत जनपद के पांच तालाबों को बनाएगी अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत जनपद के पांच तालाबों के जीर्णोद्धार के साथ ही सुंदरीकरण भी कराएगी। इसके लिए उन्होंने पांचों तालाबों का चिह्नीकरण कर लिया है। करीब 2.48 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य की स्वीकृति के लिए 22 जून को प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही इन तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद में पांच तालाबों को अमृत सरोवर के तौर पर विकसित करेगी। इसके लिए एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले पांच तालाबों को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें तहसील नकुड़ के गांव ढायकी के मजरा शेरपुर, देवबंद के गांव नगली मेहनाज, सदर के गांव चुनहैटी गाड़ा, रामपुर मनिहारान के गांव चकवाली एवं टिपरा ग्राम पंचायत के मजरा अंबोली के तालाब शामिल हैं। इस सभी तालाबों के लिए प्रस्ताव बनाकर 22 जून को शासन को भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
---------
बनेंगे फुटपाथ, लगेंगी सोलर लाइटें
अमृत सरोवर में जीर्णोद्धार के बाद ग्रामीणों के घूमने के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों के बैठने के लिए बेंच भी लगायी जाएगी। तालाब की तारबाड़ कराने के साथ ही छायादार पौधे, सोलर लाईटें भी लगेंगी, साथ ही अमृत सरोवर में तिरंगा झंडा भी लगाया जाएगा। इन तालाबों को इस तरह विकसित किया जाएगा कि इनमें गांव का गंदा पानी ना जा सके।
विज्ञापन

-- वर्जन --
अमृत सरोवर बनेंगे जिले के पांच तालाब
जिला पंचायत जनपद के पांच तालाबों को अमृत सरोवर के तौर पर विकसित करेगी। इसके लिए न सिर्फ तालाबों को चिह्नित कर लिया गया है, बल्कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भी भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही इन तालाबों का जीर्णोंद्धार और सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। -- चौधरी मांगेराम, अध्यक्ष जिला पंचायत।
विज्ञापन

-----------
-- जनपद के इन गांवों के तालाब बनेंगे अमृत सरोवर --
गांव तहसील तालाब का रकबा
ढायकी (शेरपुर) नकुड़ 10600 वर्ग मीटर
नगली मेहनाज देवबंद 10960 वर्ग मीटर
चुनहैटी गाड़ा सहारनपुर 6460 वर्ग मीटर
चकवाली रामपुर मनिहारान 10860 वर्ग मीटर
अंबोली (टिपरा) रामपुर मनिहारान 18590 वर्ग मीटर
----------
नोट: जिला पंचायत के प्रस्ताव के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें