फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर विकसित किए जाएं:मंडलायुक्त

विज्ञापन
सर्किट हाउस सभागार में एक कार्यशाला को संबोधित करते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सर्किट हाउस सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अफसरों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान गैरहाजिर रहने वाले बीडीओ को कारण बताओ नोटिस भेजने को कहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कार्यालय प्रबंधन के लिए निर्धारित 77 चेक प्वाइंटस पर विकास खंड कार्यालयों को अपग्रेड करने, विकास खंड मुख्यालय पर निवास करने, मुख्य मार्गों के चौराहों, फ्लाईओवर के अंडरपास व कार्यालय परिसरों में उचित साफ-सफाई कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर विकसित करने के लिए बीडीओ मौके पर जाकर तालाब का निरीक्षण डीपीआर तैयार कराए। अमृत सरोवरों को विकसित कराने को भी कहा। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अभिलेखों के रखरखावके निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विकास खंडों में कम से कम एक-एक अखाड़ा स्थल अथवा क्रीड़ा स्थल की स्थापना कराने को कहा। वर्तमान में भूसे की ऊंची कीमतों को देखते हुए गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के लिए भूसे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जेडीसी को निर्देश दिए कि कार्यशाला में अनुपस्थित खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। कार्यशाला में मंडल व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें