फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह आज सहारनपुर से शुरू करेंगे परिवर्तन यात्रा

Sat, 05 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रैली के ‌िलए तैयार हो रहा पंडाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अरसे से प्रदेश की सत्ता से दूर भाजपा अब विधानसभा चुनाव से पहले अपनी जमीन मजबूत करने के लिए शनिवार से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनता रोड स्थित एमएस कालेज ग्राउंड पर परिवर्तन रैली को संबोधित कर रथ को रवाना करेंगे।
विज्ञापन


इस रैली में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी से लोगों को रिझाने की कवायद की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, संजीव बालियान और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

जनता रोड स्थित एमएस कालेज ग्राउंड पर आयोजित होने वाली परिवर्तन यात्रा रैैली के जरिये भाजपा कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, सहित अन्य मुद्दों के जरिये विरोधी पार्टियों के खिलाफ माहौल बनाएगी।
विज्ञापन


चार चरणों में शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा के प्रथम चरण का आगाज शनिवार को सहारनपुर से होगा। सुबह सात बजे शाकंभरी देेवी मंदिर पर परिवर्तन यात्रा रथ का विधिवत पूजन कर उसे एमएस ग्राउंड लाया जाएगा। यहां अमित शाह रैली को संबोधित कर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पांच से सात नवंबर तक इस रथ पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सांसद राघव लखनपाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। उधर, रैली से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित अन्य लोग भी सहारनपुर पहुंचे।
 
भाजपा शासित राज्यों के सीएम बहाएंगे यूपी में परिवर्तन की बयार
मिशन-2017 में भारतीय जनता पार्टी दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारकर यूपी में परिवर्तन की बयार लाने की तैयारी में है। पांच नवंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में घूमेगी, इस दौरान हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा, असम सहित अन्य राज्यों को मुख्यमंत्रियों को इसमें शामिल किया जाएगा। 

एक से दो दिन तक यात्रा में शामिल होकर दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भाजपा शासित राज्यों की तस्वीर दिखाकर यूपी की जनता को रिझाने की कोशिश करेंगे। सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे और तीन दिन यात्रा के साथ रहेंगे। ऐसे ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भाजपा शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले यूपी माहौल अपने पक्ष में करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। पार्टी भाजपा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, गोवा, असम आदि राज्यों में चल रही योजनाओं के जरिये अपने एजेंडे को पब्लिक के बीच रखेगी। 

केशव मौर्य जा सकते हैं शाकंभरी 
यात्रा की शुरुआत से पहले परिवर्तन रथ का पूजन शाकंभरी देवी मंदिर पर किया जाएगा। ऐसे में प्रदेेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शाकंभरी देवी मंदिर जाकर रथ के पूजन में शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, भूपेंद्र यादव, डा. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मयंक गोयल, विमल शर्मा, आलोक सिसौदिया सहित अन्य लोग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें