अंबेहटा। गांव रनियाली दयालपुर मार्ग पर स्थित ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में 20-20 क्रिकेट मैच एकता क्लब अंबेहटा ने एकतरफा मुकाबले में नकुड़ टीम को 207 रनों के अंतर से हराया।
नकुड़ टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एकता क्लब के ओपनर बल्लेबाज दानिश शफीक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते शतकीय पारी खेल 101 रन बनाए। संजय रंढेडी ने 51, खालिद मलिक ने 32ए सलमान ने 44, सेठपाल ने 38 व संजीव शर्मा के 36 नाबाद रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रनों का विशाल लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा। नकुड़ की तरफ से इनायत व शोएब ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नकुड़ की टीम एकता क्लब के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक गई और नौ ओवर में पूरी टीम 90 रन ही बना सकी। कप्तान सेठपाल ने शानदार गेंदबाजी करते अपनी घूमती हुई गेंदों से चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखायाए जबकि लेग स्पिनर जनक सिंह ने तीन विकेट लेकर पूरी टीम की कमर तोड़ दी। इस तरह एकता क्लब अंबेहटा टीम ने 207 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शानदार शतक लगाने वाले दानिश शफीक को दिया गया। अंपायर की भूमिका सलमान अंसारी व प्रदीप वर्मा ने निभाई।