फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो दिन बाद शुरू हुई अंबाला-सहारनपुर की डाउन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला में दुखेड़ी के पास टांगरी नदी का जलस्तर कम होने से अंबाला-सहारनपुर की डाउन लाइन पर ट्रेनें शुरू हो गई है। जिसके बाद यात्रियों को खासी राहत मिली।
विज्ञापन

बीते शनिवार को पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते दुखेड़ी में टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। पानी अंबाला-सहारनपुर की डाउन लाइन को छू रहा था। रेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से डाउन लाइन अम्बाला-सहारनपुर सेक्शन को बंद कर दिया था। जिसके चलते पांच ट्रेनें शनिवार और रविवार को प्रभावित रही। जलस्तर कम हुआ तो सोमवार को डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन हो गया। जो ट्रेनें रद्द चल रही थीं, वह भी पटरी पर लौट आईं। इससे यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें