फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अमर उजाला ने हाईस्कूल की संयुक्त टॉपर श्रुति गुप्ता को किया सम्मानित

Thu, 27 Apr 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से सम्मानित हाईस्कूल की संयुक्त टॉपर श्रुति गुप्ता अपने परिवार के साथ
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में हाईस्कूल की संयुक्त टॉपर श्रुति गुप्ता को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। श्रुति को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर केक काटा गया। इस दौरान परिजन खुश नजर आए।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित प्रेम विहार काॅलोनी निवासी अमरीश गुप्ता की बेटी श्रुति गुप्ता ने हाईस्कूल में 95.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में संयुक्त रूप से टॉपर बनीं। मां सपना गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान उनकी बेटी मुश्किल से एक घंटा सोती थी। इसमें उसकी बड़ी बहन का खासा योगदान रहा। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने श्रुति गुप्ता को बुके भेंटकर उनको बधाई दी। इसके साथ ही केक भी काटा गया। इस दौरान श्रुति गुप्ता ने बताया कि उसे अमर उजाला पढ़ना काफी पसंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें