फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परंपरागत के साथ पंजाब-राजस्थानी और कुंदन की चूड़ियां बनीं पहली पसंद

विज्ञापन
नक्खास बाजार में करवा चौथ के लिए चूड़ियां पहनती महिलाएं - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए ​आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अक्तूबर के शुरू होते ही बाजार में रौनक लौट आई है। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। महिलाएं करवाचौथ की तैयारी में व्यस्त हैं। चूड़ी बाजार में इस बार पंजाबी, राजस्थानी के साथ कुंदन की चूड़ियों की खासी मांग है।
दस अक्तूबर को करवाचौथ का व्रत मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाएं परिधान से लेकर सजने संवरने के लिए खरीदारी कर रही हैं। महानगर के नखासा, गुच्छा मार्केट, मटिया महल में इस बार महिलाओं की खासी भीड़ है। इस बार बाजार में पानी कलर वाली कांच की चूड़ी और राजस्थान के रजवाड़ी चूड़ियों की खासी मांग है। पोलकी, कुदन के कड़े, लटकन, कांच की परंपरागत चूड़ियों के साथ पंजाबी चूड़ा पसंद किया जा रहा है। महिलाएं अपनी पसंदीदा परिधान के हिसाब से ही चूड़ियों की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुच्छा मार्केट में चूड़ी कारोबारी अमित ने बताया कि बाजार में त्योहारों की रौनक है। आज के बाद से इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। सामान्य चूड़ियां 25 रुपये से दर्जन से शुरू हैं। इसके अलावा कुंदन, रजवाड़ी के साथ पंजाबी स्टाइल चूड़ियों की मांग है। इनकी कीमत 150 रुपये से शुरू होती है, जो हजारों तक में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें