फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ काष्ठ हस्तशिल्प से जुडे़ लोगों को भी लुभाया

विज्ञापन
सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री न - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद के विश्वविख्यात वुडेन हैंडीक्राफ्ट से जुडे़ लोगों को साधने का प्रयास किया तो किसानों को भी लुभाया। उन्होंने प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद और वोकल फोर लोकल की सार्थकता भी बतायी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने मशहूर काष्ठ हस्तशिल्प उद्योग की बेहतरी के लिए कुुछ नहीं किया अब पूरी दुनिया में जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद धूम मचा रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने का वादा भी किया। गन्ना किसानों पर उनका मुख्य फोकस रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत काष्ठ हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा दिया। इसको जीआई टैग भी भाजपा सरकार ने ही दिलाया। उन्होंने कहा कि अब मिलें सिर्फ चीनी का उत्पादन आवश्यकतानुसार ही करेंगी। प्रदेश की चीनी मिलों को इस बार 12 हजार करोड़ रुपये एथेनॉल से प्राप्त हुए हैं।

सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री न- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें