फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क और नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवांरका। वार्ड नंबर 13 में सड़क व नाली के निर्माण कार्य में क्षेत्र वासियों ने पुरानी ईंटें व घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ठेकेदार निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रख रहा है। चकहरेटी जनता रोड पर बाल्मीकि बस्ती तालाब के पास नगर निगम द्वारा नाली व सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्रवासी मनोज सैनी, वेदपाल, ओमपाल, जोगेंद्र आदि लोगों का आरोप है कि सड़क व नालियों के निर्माण में पुरानी ईंटें लगाई जा रही हैं जिन पर सीमेंट का घोल डाल दिया गया है। पुरानी ईंटें अभी से उखड़नी शुरू हो गई हैं। उधर, ठेकेदार विपिन कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बताया कि उसके पास सौ मीटर सड़क व नाली का ठेका है। पार्षद के कहने से आगे के रास्ते को केवल ठीक किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें