सहारनपुर। देहरादून रोड पर कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ निवासी संदीप (34) पुत्र मेहर सिंह मंगलवार रात बाइक पर सवार होकर शहर से घर लौट रहा था। गांव माहिपुरा के समक्ष एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हुआ। इस बीच थाना जनकपुरी पुलिस ने संदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। उधर, सीओ नीरज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद