फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी व्यापारियों को कराना होगा कोरोना टेस्ट: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। जनपद में बढ़ते कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम नकुड पी एस राणा ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी व्यापारियों को अपना कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण में बिना टेस्ट के पाए जाने वाले दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसडीएम पीएस राणा ने कहा कि व्यापारियों के टेस्ट कराने के लिए जगह-जगह कैंप का आयोजन किया जा रहा है। व्यापारी कैंप में जाकर अपना टेस्ट जरूर कराएं। एसडीएम ने चिकित्सकों से भी आह्वान किया कि वे मरीजों को देखते हुए पूरी तरह सावधानी बरतें तथा अपने क्लीनिक पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए स्वयं मास्क व ग्लब्स का प्रयोग करें तथा मरीजों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें