सहारनपुर। वार्डों के आरक्षण को लेकर जनपद के आठ नगरीय निकायों से आईं सभी 81 आपत्तियों को निरस्त कर दिया गया। शनिवार को सुनवाई के बाद रविवार को उनका निस्तारण किया गया। इनमें से एक भी आपत्ति शासनादेश के अनुसार सही नहीं पाई गई।
नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण को लेकर जनपद के आठ निकायों से 81 आपत्तियां आईं थीं। जबकि चार निकायों से कोई भी आपत्ति नहीं आई। सर्वाधिक आपत्तियां नगर निगम और रामपुर मनिहारान से आईं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि जनपद में वार्डों के आरक्षण को लेकर 81 आपत्तियां आईं थीं। इन आपत्तियां पर सुनवाई की गई। इसमें से किसी भी आपत्ति को शासनादेश के अनुसार सही नहीं पाया गया। इसलिए सभी 81 आपत्तियों को निरस्त कर दिया गया। इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है। अब वार्डों के आरक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।