फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज बच्चों, किशोरों और युवाओं को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Thu, 01 Feb 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बृहस्पतिवार यानी आज एक से 19 साल तक के बच्चे, किशोरों और युवाओं को पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए जिलेभर के 4393 सरकारी-निजी स्कूल और 3422 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित किया है। 18,50,873 को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि एक फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ रहे एक से 19 साल तक के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार यानी आज चिलकाना रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल से होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसको लेकर प्रशिक्षण भी हो गया है। इसमें जो छूट जाएंगे, उन्हें पांच फरवरी तक मॉपअप राउंड चलाकर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

किस ब्लॉक को कितना मिला लक्ष्य

बलियाखेड़ी - 116154

देवबंद 160244

गंगोह 180506

मुजफ्फराबाद - 175952

नागल - 114387

नकुड़ - 97831

नानौता - 130055

पुवांरका - 122532

रामपुर मनिहारान - 96427

साढ़ौली कदीम - 111379

सहारनपुर अर्बन - 386940

सरसावा - 158466
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें